Godda : पुलिस ने गांजा की खरीद-बिक्री के कारोबार में शामिल चार लोगों को पुलिस ने दो अलग-अलग जगहों से गिरफ्तार किया है. मामला महगामा अनुमंडल से जुड़ा है. गोड्डा एसपी को गांजा की खरीद-बिक्री की गुप्त सूचना मिली थी. एसपी के निर्देश पर महागामा एसडीपीओ चंद्रशेखर आजाद की अगुवाई में टीम गठित कर महागामा व मेहरमा थाना क्षेत्र में छापेमारी की गई. पुलिस ने गांजा की खरीद-बिक्री कराने वाले चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया. उनके पास से एक जगह से 2 किलो व दूसरी जगह से 1.375 किलो यानी कुल 3 किलो 375 ग्राम गांजा के पैकेट बरामद किए गए. गिरफ्तार आरोपियों में अजय कुमार, अनूप कुमार व मुकेश कुमार शामिल हैं. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-allegation-of-violation-of-code-of-conduct-in-nirsa-police-reached/">धनबाद
: निरसा में आचार संहिता उल्लंघन का आरोप, पहुंची पुलिस [wpse_comments_template]
गोड्डा : महगामा में 3 किलो गांजा के साथ 4 धंधेबाज गिरफ्तार
Leave a Comment