Search

 
 
 

गोड्डा : पथरगामा में 40 पेटी अवैध शराब जब्त, उत्पाद विभाग की टीम पर तस्करों ने की फायरिंग

 
Godda : अवैध शराब के अड्डे पर छापेमारी करने गई गोड्डा जिला उत्पाद विभाग टीम पर शराब तस्करों ने तीन राउंड फायरिंग की और भाग निकले. यह वारदात पथरगामा थाना क्षेत्र के बोहा गांव में मंगलवार की रात करीब 10 बजे हुई. विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि गांव के बाहर पानी टंकी के समीप पेड़ के नीचे काले रंग के तिरपाल से ढककर अंग्रेजी शराब की कई पेटियां रखी हैं, जिसे देर रात बॉर्डर पार कर बिहार भेजने की तैयारी है. सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग के इंस्पेक्टर निलेश सिन्हा के नेतृत्व में टीम ने गांव पहुंचकर छापेमारी कर अंग्रेजी शराब की 40 पेटियों को बरामद किया. टीम को देख अंधेरे में छुपे तस्करों ने टीम पर तीन राउंड फायरिंग कर दी. हालांकि गोली किसी को नहीं लगी. सूचना मिलते ही पथरगामा थाना की पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की. यह भी पढ़ें : सीएम">https://lagatar.in/cm-hemant-soren-went-to-delhi-kharge/">सीएम

हेमंत सोरेन गए दिल्ली, मल्लिकार्जुन खरगे से मिले
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही