Search

गोड्डा : मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत 46 तीर्थयात्री रांची रवाना

Godda : मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत मंगलवार को पुराने समाहरणालय के सामने से 46 तीर्थयात्रियों के जत्थे को एसडीओ मनोज कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस अवसर पर ज़िला खेल एवं पर्यटन पदाधिकारी मनोज कुमार, झारखण्ड राज्य हज समिति सदस्य हाजी इकरारुल हसन आलम मुख्य रूप से उपस्थित थे. एसडीओ ने बताया कि गोड्डा ज़िला व झारखण्ड के तमाम जिलों से मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत तीर्थ यात्री रांची पहुंचेंगे. रांची के हटिया स्टेशन पर 15 फ़रवरी को मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और पर्यटन मंत्री हफीजुल हसन अजमेर शरीफ के लिए यात्रियों के विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे. खेल पदाधिकरी मनोज कुमार ने बताया कि तीर्थ यात्रियों को गोड्डा से अजमेर तक ले जाने के लिए नोडल पदाधिकारी के रूप में एम इरशाद को साथ में भेजा गया है. जो वापसी तक इनके साथ रहेंगे. मौके पर हज समिति सदस्य हाजी इकरारुल हसन आलम ने सभी तीर्थ यात्रियों से सावधानी के साथ यात्रा करने की सलाह देते हुए कहा कि दरगाह अजमेर शरीफ सहित अन्य तीर्थ स्थलों पर देश और राज्य की सुख शांति समृद्धि सौहार्द के लिए दुआ मांगे. तीर्थ यात्रा पर जाने वाले में बीपीएल परिवार और वरिष्ठ नागरिक शामिल हैं. यह">https://lagatar.in/pathargama-mla-amit-mandal-laid-the-foundation-stone-of-the-classroom-building-in-the-school/">यह

भी पढ़ें : पथरगामा : विधायक अमित मंडल ने किया स्कूल में कक्षा भवन का शिलान्यास [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp