Search

 
 
 

गोड्डा : स्कूटी से 48 बोतल अवैध शराब बरामद, युवक गिरफ्तार

 
Godda : स्कूटी में छुपाकर अवैध अंग्रेजी शराब बिहार ले जा रहे युवक को पुलिस ने दबोच लिया. घटना गोड्डा जिले के हनवारा थाना क्षेत्र के सीमावर्ती चेकपोस्ट की है. हनवारा पुलिस चेकपोस्ट पर वाहन जांच अभियान चला रही थी. इसी दौरान चेकपोस्ट से करीब 50 मीटर पहले  एक स्कूटी सवार आया और पुलिस को देख गाड़ी घुमाकर भागने लगा. जवानों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया. तलाशी लेने पर स्कूटी की डिक्की व थैला में छुपाकर रखी अंग्रेजी शराब की 48 बोतलें बरामद की गईं.  पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया और शराब व स्कूटी जब्त कर साथ ले गई. युवक के पास से एक मोबाइल भी जब्त किया गया. थाना प्रभारी राजनकुमार राम ने बताया कि युवक का नाम कमल किशोर है. वह भागलपुर के बड़ी खंजरपुर का रहने वाला है. उसे जेल भेज दिया गया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही