Search

 
 
 

गोड्डा : मेहरमा में अंडा दुकान से 75 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, दुकानदार गिरफ्तार

 
Meharma (Godda) : गोड्डा जिले की मेहरमा थाना पुलिस ने अंडा दुकान में छापेमारी कर 75 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब जब्त किया है.  पुलिस को सूचना मिली थी कि मानिकपुर में अंडा दुकान में अवैध तरीके से शराब की बिक्री हो रही है. दुकान में अंडा के साथ बियर और शराब भी बेची जा रही है. सूचना के आधार पर पुलिस ने उक्त अंडा दुकान मे छापेमारी की. तलाशी लिए जाने पर दुकान में छुपाकर रखी गई रॉयल स्टैग की बीस बोतलें, स्टर्लिंग रिजर्व की दस बोतल, केन बियर की तीस बोतलें व किंगफिशर बियर की 15 बोतल बरामद की गई. पुलिस ने दुकानदार अजय राम को गिरफ्तार कर लिया. मेहरमा थाना के एसआई ब्रह्मा सिंह के बयान पर मामला दर्ज कर दुकानदार अजय राम को गुरुवार को जेल भेज दिया गया. छापेमारी टीम में मेहरमा थाना प्रभारी विधानचन्द्र पटेल, एसआई ब्रह्मा सिंह, मुकेश यादव, शत्रुधन यादव सहित अन्य पुलसकर्मी शामिल थे. यह भी पढ़ें : रांची:">https://lagatar.in/jda-strike-ends-after-supreme-court-appeal/">रांची:

सुप्रीम कोर्ट की अपील के बाद जेडीए की हड़ताल खत्म, ड्यूटी पर लौटेंगे जूनियर डॉक्टर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही