Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गोड्डा : सूर्याहू पर्व पर नदी घाट पर उमड़ी व्रती महिलाओं की भीड़

Advertisement
Advertisement
स्थानीय स्तर पर गंगा के समकक्ष मानी जाती है सुंदर नदी
Godda  : सिंह नक्षत्र के अंतिम रविवार 27 अगस्त को होने वाले सूर्याहू पर्व को लेकर प्रखंड के सुंदर नदी के घाट महिला व्रतियों की भीड़ लगी रही. घाट पर भीड़ के कारण मुख्य सड़क भी जाम हो गई. सिंह नक्षत्र के रविवार को होने वाले पर्व को लेकर उत्तरवाहिनी गंगा में स्नान करने की मान्यता है. सुंदर नदी भी जाकर सीधे कहलगांव स्थित गंगा में मिलती है इसलिए इसमें भी स्नान करने को गंगा में स्नान करने के समान माना जाता है. पर्व करने वाली महिलाएं एक दिन पहले शनिवार से ही पवित्रता का पालन करने लगती हैं. घाट से स्नान कर घर पहुंचकर भी पूजा-पाठ करने के बाद प्रसाद का वितरण किया जाता है. ऐसी मान्यता है कि इस पर्व के करने से पति और संतान दीर्घायु होते हैं, साथ ही व्रती महिला को कंचन काया मिलती है. यह">https://lagatar.in/godda-two-real-brothers-arrested-in-jewelers-robbery-case-jewelry-recovered/">यह

भी पढ़ें: गोड्डा : ज्वेलर्स लूट मामले में दो सगे भाई गिरफ्तार, जेवर बरामद [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही