Godda: बिसूवा पर्व के मौके पर बसंतराय के ऐतिहासिक पोखर पर लगने वाला मेला में आए श्रद्धालु की शनिवार देर रात को पानी में डूबने से मौत हो गई. बांका जिला के धौरैया गांव से 50 वर्षीय पप्पू यादव सपरिवार मेला देखने आया था. पोखर में नहाने की परंपरा के अनुसार पप्पू यादव देर शाम तालाब में नहाने के लिए उतरा मगर वापस नहीं निकला. परिवार वालों की सूचना पर बसंतराय पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से देर रात उसकी लाश को निकाला. वैशाख में लगने वाले बिसुवा मेला इस क्षेत्र का प्रचलित मेला है. जिसमें बिहार झारखंड सहित अन्य क्षेत्र से काफी संख्या में लोग जुटते हैं. ऐतिहासिक तालाब में स्नान करने के बाद पूजा पाठ कर लोग यही रुककर मेला का आनंद लेतें हैं. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=609380&action=edit">यह
भी पढ़ें:गोड्डा : आरा मिल में लगी आग, लाखों की लकड़ियां जलकर राख [wpse_comments_template]
गोड्डा: मेला घूमने आए अधेड़ की तालाब में डूबने से मौत

Leave a Comment