Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गोड्डा : दुष्कर्म में नाकाम होने पर नाबालिग पर किया जानलेवा हमला

Godda : घर पर अकेली नाबालिग बच्ची को देखकर उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया गया. असफल होने पर बच्ची के मुंह पर मुक्का मारकर उसका जबड़ा तोड़ दिया. घटना जिला के मेहरमा थाना क्षेत्र की है. आरोपी भी नाबालिग है. पुलिस ने आरोपी लड़के के खिलाफ मामला दर्ज़ कर लिया है. जानकारी के अनुसार नाबालिग बच्ची अपने घर पर अकेली थी. घरवाले किसी काम से बाजार गए हुए थे. इसी बीच पड़ोस में रहने वाला आरोपी किशोर बच्ची के घर में घुसकर उसके साथ जबरदस्ती करने लगा. बच्ची के चिल्लाने पर किशोर ने बच्ची के मुंह में कपड़ा ठूंस दिया. इतना ही नहीं उसके चेहरे में मुक्का मारा, जिससे तीन चार दांत भी टूट गये. पड़ोसियों के जुटने पर आरोपी लड़का फरार हो गया. परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया. प्राथमिक उपचार के बाद जख्मी बच्ची को गोड्डा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पीड़िता की मां ने अस्पताल में बताया कि आरोपी युवक पड़ोस में रहने की वजह से घर में आना-जाना करता था. लेकिन इस प्रकार के घिनौना काम को वो अंजाम देगा, ऐसा किसी ने नही सोचा था. यह">https://lagatar.in/godda-cm-lays-foundation-stone-of-auditorium-in-eklavya-girls-residential-school/">यह

भी पढ़ें : गोड्डा : सीएम ने एकलव्य बालिका आवासीय विद्यालय में ऑडिटोरियम का किया शिलान्यास [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही