Search

 
 
 

गोड्डा: मेला देखने गए आदिवासी युवक की गोली मारकर युवक हत्या

 
Godda: ललमटिया थाना क्षेत्र के डहुवा मैदान में 40 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. घटना बीते 25 अप्रैल के रात की बताई जाती है. झारगुड़ा निवासी अनिल हेंब्रम मेला जाने की बात कहकर घर से निकला था. देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजन उसकी खोजबीन कर रहें थे. इसी बीच थाना से सूचना मिली कि डहुआ मैदान में एक लाश पड़ी है. परिजन पहुंचे तो उसकी पहचान हुई. अनिल के सीने में गोली मारी गई थी. मृतक के पॉकेट से शराब की बोतल मिली है. ऐसी आशंका जताई जा रही है कि शराब का सेवन करने के क्रम में हुए विवाद के बाद ही गोली चलाई गई होगी. नए कोलियरी के चालू होने के बाद से ललमटिया कोलियरी क्षेत्र में अपराध की घटनाओं में तेजी देखी जा रही है.पिछले महीने ही मेला में घूमने के क्रम में ग्राम प्रधान को पीछे से गोली मार कर घायल कर दिया गया था. अनिल हेंब्रम की हत्या को लेकर थाना में मामला दर्ज कर पुलिस अनुसंधान कर रही है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=619422&action=edit">यह

भी पढ़ें:गोड्डा : हाईटेक होगी गोड्डा पुलिस, अपराध नियंत्रण के लिए ई बीट सिस्टम होगी लागू  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही