Search

 
 
 

गोड्डा : युवक व महिला को सांप ने डंसा, दोनों सदर अस्पताल में भर्ती

 
Godda : गोड्डा में सर्प दंश के मामलों में अचानक वृद्धि हो गई है. शुक्रवार को अलग-अलग घटनाओं में एक युवक व एक महिला को सांप ने डंस लिया. दोनों का इलाज सदर अस्पताल गोड्डा में चल रहा है. राजाभिट्ठा थाना क्षेत्र के भगवानपुर निवासी युवक सोनाराम सोरेन शुक्रवार की रात घर में सोया हुआ था. तभी किसी विषैले सांप ने उसे काट लिया. परिजनों ने गांव में झाड़-फूंक करवाया गया, लेकिन उसकी स्थिति बिगड़ने लगी. अंत में उसे सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है. उसकी स्थिति स्थिर बनी हुई है. एक अन्य घटना में गंगटा मोहल्ले की एक महिला को शुक्रवार की रात घर में सांप ने काट लिया. घरवालों ने सांप को मार दिया. स्थिति बिगड़ने पर महिला का सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है. ज्ञात हो कि दो दिन पहले भी सांप ने दो लड़कों को काट लिया था. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही