Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गोड्डा : ताड़ी उतारने के क्रम में खजूर पेड़ से गिरे युवक की हुई मौत

Godda : खजूर के पेड़ से ताड़ी उतारने के क्रम में नीचे गिर जाने से बुधवार 12 अप्रैल को आदिवासी युवक की मौत हो गई. घटना पौडेयाहाट थाना क्षेत्र के हरियारी गांव की है. गांव के युवक सुलेमान टुडू बुधवार की सुबह ताड़ी उतारने के लिए खजूर के पेड़ पर चढ़ा था. इसी क्रम में पैर फिसल जाने से युवक सीधे नीचे आ गिरा. बेहोशी की हालत में परिजन ने सुलेमान को लेकर सदर अस्पताल गोड्डा पहुंचे, मगर उसे बचाया नही जा सका. डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. तीस वर्षीय सुलेमान की पिछले वर्ष ही शादी हुई थी. मृतक अपने घर का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था. बताया जाता है कि ताड़ी की बिक्री करके ही परिवार का भरण पोषण करता था. इसके अचानक चले जाने से घर वालों के सामने रोजी-रोटी की समस्या भी आन पड़ी है. घरवालों का रो-रो कर बुरा हाल है. यह">https://lagatar.in/godda-a-minor-was-attacked-for-failing-to-rape/">यह

भी पढ़ें : गोड्डा : दुष्कर्म में नाकाम होने पर नाबालिग पर किया जानलेवा हमला [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही