Search

 
 
 

गोड्डा : बैंक में रुपए जमा करने आए युवक को हथियार के बल पर लूटा

 
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
Godda :  गोड्डा शहर की कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है बेखौफ अपराधी अपने मन मुताबिक घटना को अंजाम देकर फरार हो जा रहे हैं. 6 जुलाई की दोपहर शहर के मुख्य बाजार स्थित ग्रामीण बैंक की शाखा में मोहनपुर गांव निवासी एक युवक रुपए जमा करने बैंक आया था. भुक्तभोगी का नाम घनश्याम साह है. बैंक की सीढ़ी चढ़ते समय दो युवकों ने पीछे से उसपर रिवाल्वर तान दिया और धमकी देकर बैंक के बाहर ले आया. बाहर आते ही दोनों इसके पास से रुपए से भरा थैला लूटकर फरार हो गए. थैला में 32 हजार रुपए थे. घटना की सूचना पाकर नगर थाना प्रभारी सदलबल घटनास्थल पर पहुंचे और मामले को खंगाला. थाना प्रभारी ने भुक्तभोगी युवक से भी पूछताछ की. भुक्तभोगी ने पुलिस को बयान दिया कि वह बाजार स्थित एक दुकान में मजदूरी करता है. बैंक से ऋण लिया था. कर्ज चुकाने के लिए बैंक जा रहा था. इसी बीच यह घटना घट गई. घटना के संबंध में एसडीपीओ आनंद मोहन सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. हालांकि युवक का बयान बैंक से मिले तथ्य से मेल नहीं खा रहा है. सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है. जांच के बाद ही मामला का उद्भेदन होगा. वहीं अपराध की एक अन्य घटना में 6 जुलाई को मुख्य बाजार में कचहरी के पास लाल रंग की एक अपाचे बाइक (जेएच 17 आर 1052)  की चोरी हो गई. बाइक एक शिक्षक की है. वह किसी से काम से कोर्ट आए थे. परिसर के बाहर बाइक खड़ी कर अंदर गए. कुछ देर बाद लौटने पर बाइक गायब दिखा. घटना की सूचना नगर थाना को दी गई है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=690531&action=edit">यह

भी पढ़ें : गोड्डा : बिजली पोल से टकरा कर पलटा ट्रक, बाल-बाल बचे ड्राइवर खलासी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही