Search

 
 
 

गोड्डा : पौधारोपण कर अभाविप ने मनाया स्थापना दिवस

 
एसबीएसएसपीएस जनजातीय डिग्री कॉलेज पथरगामा में लगाए सागवान और महोगनी के पौधे
Godda (Pathargama) : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पथरगामा नगर इकाई के द्वारा नगर मंत्री अंकित मिश्रा की अगुवाई में नौ जुलाई को संगठन के 75वें स्थापना दिवस के अवसर पर एसबीएसएसपीएस जनजातीय डिग्री कॉलेज पथरगामा के परिसर में पौधरोपण किया गया. अंकित ने बताया कि कॉलेज परिसर में कुल चार सागवान के पौधे और पांच महोगनी के पौधे लगाये गये हैं. कहा कि अभाविप स्थापना काल से ही छात्रों को देशहित में काम करने के लिए प्रेरित और राष्ट्र के प्रति दायित्वों का बोध भी कराता रहा है. नगर अध्यक्ष प्रो मनोज भगत ने कहा कि संगठन ने सदा वो राह चुना है जिसमें विश्व का भला हो. मौके पर पथरगामा कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य बसंत नारायण, प्रो प्रदीप कुमार, ऋषि सर, गोड्डा कॉलेज के प्रो डॉ बृजेश मिश्रा, इग्नू समन्वयक डॉ विवेकानंद सिंह, जिला एसएफसी प्रमुख गीतिश कुमार ठाकुर सहित राहुल यादव, रोशन कुमार, मिथुन, पिंटू, आदि मौजूद रहे. यह">https://lagatar.in/godda-demand-to-run-godda-delhi-train-three-days-a-week/">यह

भी पढ़ें : गोड्डा : गोड्डा-दिल्ली ट्रेन को सप्ताह में तीन दिन चलाने की मांग [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही