Search

 
 
 

गोड्डा : इंटर में सीटें बढ़ाने की मांग को लेकर एबीवीपी के छात्र प्राचार्य से मिले

 

जैक ने इस बार कॉलेज में घटा दी है आधी सीटें

Pathargama (Godda) : एसबीएसएसपीएस इंटर कॉलेज पथरगामा में इंटर में सीटें बढ़ाने की मांग को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को प्राचार्य से मिला. कॉलेज में इन दिनों इंटर कक्षा में विद्यार्थियों का नामांकन लिया जा रहा है. लेकिन इस बार पिछले वर्ष की तुलना में सीटें घटा कर आधी से भी कम कर दी गई हैं. एबीवीपी के नगर मंत्री अंकित मिश्रा ने बताया कि कॉलेज में पिछले वर्ष इंटर में 600 से अधिक विद्यार्थियों का नामांकन लिया गया था. लेकिन इस बार जैक ने सीटें घटाकर 300 कर दी है. यह छात्र हित के खिलाफ है. पिछड़ा और गरीब इलाका होने की वजह से कॉलेज में सभी विद्यार्थियों का नामांकन संभव नहीं हो पाएगा. उन्होंने प्राचार्य को ज्ञापन सौंपकर इंटर में सीटें बढाने की मांग की. कहा कि यदि सीटें नहीं बढ़ीं, तो कई छात्र-छात्राएं नामांकन से वंचित रह जाएंगे और उनका भविष्य अधर में लटक जाएगा. इस पर प्राचार्य ने उच्चाधिकारियों से बात करने का आश्वासन दिया. यह भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-selection-trial-for-14th-jharkhand-senior-swimming-competition-on-23rd/">बोकारो

: 14वीं झारखंड सीनियर तैराकी प्रतियोगिता के लिए चयन ट्रायल 23 को
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही