Search

 
 
 

गोड्डा : सवा किलो गांजा के साथ कारोबारी गिरफ्तार, बीस वर्षों से फरार अभियुक्त भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

 
  • समकालीन अभियान में 25 हुए गिरफ्तार
Godda : प्रतिबंधित मादक पदार्थ गांजा का कारोबार करने के आरोप में एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इसके पास से सवा किलो गांजा भी बरामद किया गया है. नगर थाना को सूचना मिलने के बाद कदवा टोला स्थित दुर्गा साह पिता मांगन साह के घर पर छापेमारी की गई. इसके पास से प्रतिबंधित गांजा बरामद किया गया, जिसका वजन सवा किलो बताया गया है. दुर्गा साह गांजा का कारोबारी है, जो बाहर से माल मंगवाकर इसको बेचने का काम करता है. गांजा के साथ पकड़े गए कारोबारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.

पच्चीस वारंटी गिरफ्तार

बीती रात्रि चलाए गए समकालीन अभियान में अलग-अलग थाना क्षेत्र से फरार चल रहे कुल पच्चीस वारंटी को गिरफ्तार कर लिया गया. इसकी जानकारी देते जाए एसडीपीओ जेपीएन चौधरी ने बताया कि नगर थाना की पुलिस द्वारा करीब बीस वर्ष से फरार चल रहे अभियुक्त पिंकू मेहतर पिता उपेंद्र मेहतर को नहर चौक से गिरफ्तार कर लिया गया. इस अभियुक्त का मामला काफी दिनों से कोर्ट में लंबित था और वहां से फरार चल रहा था. गुप्त सूचना के आधार पर इसको गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है. महगामा थाना, मेहरमा थाना, बोआरीजोर थाना, बलबड्डा थाना, पथरगामा थाना, हनवारा थाना सहित अन्य थाना अंतर्गत कुल पच्चीस फरार वारंटी को गिरफ्तार का जेल भेजा गया है. यह अभियान शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने में मददगार साबित होगा. इसे भी पढ़ें : देवघर:">https://lagatar.in/deoghar-three-criminals-organized-criminal-gang-ashish-mishra-gang-arrested-weapons-recovered/">देवघर:

संगठित आपराधिक गिरोह आशीष मिश्रा गैंग के तीन अपराधी गिरफ्तार, हथियार बरामद
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही