Godda : गोड्डा मुफ्फसिल थाना की पुलिस ने रंगदारी वसूलने के मामले में आरोपी सुदर्शन मंडल को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया. थाना प्रभारी ने बताया कि सुदर्शन मंडल पर माछिया सिमरडा गांव के नेपू मंडल के साथ मारपीट कर पैसा छीनने व बाइक संख्या जेएच 17 डी 6020 को जला देने का आरोप है. इस संबंध में भुक्तभोगी के बयान पर थाना में कांड संख्या 75/24 दर्ज किया गया था. आरोपी सुदर्शन मंडल फरार चल रहा था. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर उसे दबोच लिया. उसके खिलाफ अपराध से संबंधित आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं. [wpse_comments_template]
गोड्डा : रंगदारी वसूलने का आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा गया
Leave a Comment