Search

 
 
 

गोड्डा : आधा दर्जन आपराधिक कांडों का आरोपी हथियार के साथ गिरफ्तार

 
Godda : गोड्डा जिले की पुलिस ने अवैध हथियार के साथ एक आरोपी रामपतरस मरांडी को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. उसे मंगलवार को जेल भेज दिया. उसके खिलाफ गोड्डा, दुमका व पाकुड़ जिले के थानों में आधा दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं. पुलिस को उसकी लंबे समय से तलाश थी. यह जानकारी गोड्डा डीएसपी जेपीएन चौधरी ने प्रेसवार्ता में दी. उन्होंने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि आरोपी रामपतरस मरांडी अवैध हथियार के साथ सुंदरपहाड़ी थाना क्षेत्र के अपने गांव कटहलडीह में घूमकर ग्रामीणों के बीच दहशत पैदा कर रहा है. इसके बाद सुंदरपहाड़ी थाना प्रभारी आशीष कुमार यादव के नेतृत्व में पुलिस की टीम गांव पहुंची और रामपतरस मरांडी को पकड़ लिया. तलाशी लेने पर उसके पास से एक देसी कट्टा व एक जिंदा गोली बरामद किया गया. हथियार के संबंध में पूछे जाने पर वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका. इसके पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. उसका आपराधी इतहास रहा है. वह पहले भी जेल जा चुका है. उसके खिलाफ गोड्डा के अलावा पाकुड़ व दुमका जिले के विभिन्न थानों में आधे दर्जन से अधिक केस दर्ज हैं. सबसे अधिक गोड्डा जिले के सुंदरपहाड़ी, पोड़ैयाहाट व देवदांड थाना में पांच केस, जबकि पाकुड़ व दुमका जिले में एक-एक केस दर्ज हैं. छापेमारी टीम में रविन्द्र गुप्ता, पटवारी सोरेन सहित अन्य पुलिस कर्मी शामिल थे. यह भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/oppositions-revenge-in-jharkhand-assembly-no-ruckus-no-ruckus-in-well-new-strategy-or-compulsion/">झारखंड

विधानसभा में विपक्ष का बदला तेवर: न हंगामा, न वेल में हंगामेबाजी – नई रणनीति या मजबूरी?
हर खबर के लिए हमें फॉलो करें Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q

Twitter (X): https://x.com/lagatarIN">https://x.com/lagatarIN">https://x.com/lagatarIN

google news: https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही