Search

 
 
 

गोड्डा : युवक की हत्या कर शव पुल के नीचे फेंकने का आरोपी गिरफ्तार

 
Godda : पौड़ेयाहाट थाना के मुर्गाबनी के युवक जहीरूद्दीन अंसारी (25 वर्ष) की हत्या कर पुल के नीचे फेंकने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी सरवर अंसारी को गिरफ्तार कर लिया. वह मतकुपी गांव का रहने वाला है. उसे 30 जुलाई रविवार को जेल भेज दिया गया. मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है. सुंदरपहाड़ी थाना पुलिस ने बताया कि दो दिन पहले आरोपी सरवर ने जहीरूद्दीन को फोन कर अपने घर बुलाया. इसके बाद उसे बांधकर लाठी-डंडा से बुरी तरह पीटा, गर्दन दबाकर हत्या कर दी. शव को ठिकाने लगाने के लिए उसने दूसरी से बाइक लेकर रात के अंधेरे में अंगबाली पुल पर ले जाकर खाई में फेंक दिया. अगले दिन सुबह में ग्रामीणों ने शव देखकर इसकी सूचना पुलिस को दी. ज्ञात हो कि जहीरूद्दीन अंसारी पिछले सप्ताह ही जेल से छूटकर बाहर आया था. यह भी पढ़ें : बेरमो">https://lagatar.in/bermo-63-units-of-blood-collection-in-the-camp-of-dedication/">बेरमो

: समर्पण के शिविर में 63 यूनिट रक्त संग्रह [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही