Search

 
 
 

गोड्डा : नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोपी को ग्रामीणों ने बनाया बंधक, पुलिस को सौंपा

 
Godda : जिले में पहाड़िया जनजाति की लड़कियों के साथ दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन कराने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं. ताज़ा मामला गोड्डा जिले के बोआरीजोर थाना क्षेत्र के ग्राम जामू झरना की है, जहां साउद अंसारी नामक युवक पहाड़िया जनजाति की एक नाबालिग लड़की को शादी का प्रलोभन देकर विगत तीन वर्षों से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था. दुष्कर्म के आरोपी को ग्रामीणों ने बंधक बनाकर बोआरिजोर पुलिस को सौंप दिया. आरोपी पांच माह पूर्व नाबालिग को केरल लेकर गया था. वहां से वह नाबालिग के साथ 25 फरवरी को वापस लौटा. लौटने के बाद आरोपी नाबालिग को लेकर उसके मामा के घर महाबरी बेड़ो गांव पहुंचा. गांव पहुंचते ही ग्रामीणों ने उसे बंधक बनाकर पुलिस को सौंप दिया. गिरफ्तार आरोपी युवक पूर्व से शादीशुदा है, उसको दो बेटे हैं, जिसकी आयु 6 वर्ष और 3 वर्ष है. थाना प्रभारी तपन कुमार पाणिग्रही ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पोक्सो और एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है. उल्लेखनीय है कि दो दिन पूर्व भी ललमटिया थाना क्षेत्र निवासी अन्य समुदाय के एक युवक ने एक पहाड़िया जनजाति लड़की की धर्म परिवर्तन कर निकाह किया था. मामले को लेकर परिजनों ने अपहरण का मामला दर्ज कराया था. पुलिस ने मामले की तहकीकात कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. तीन माह पूर्व पड़ोसी जिला साहिबगंज के बोरियो थाना क्षेत्र में रूबिका पहाड़िन हत्याकांड सुर्खियों में रहा. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=560710&action=edit">यह

भी पढ़ें : गोड्डा : पुरानी रंजिश में युवक पर चाकू से किया दर्जनों वार, हमलावर फरार [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही