Search

गोड्डा : अतिक्रमण पर प्रशासन हुआ गंभीर, मॉल मालिकों को निर्देश

Godda: मुख्य चौक से स्टेशन जाने वाली सड़क पर शाम ढलते ही भीषण जाम की समस्या से निजात पाने की दिशा में स्थानीय प्रशासन ने गंभीरता दिखाते हुए आवयशक पहल  किया है. जाम को लेकर दैनिक शुभम संदेश ने खबर भी प्रमुखता से प्रकाशित किया था. इसके बाद जाम लगने वाली मुख्य जगहों को चिन्हित करते हुए मॉल, रेस्टोरेंट, क्लीनिक व अन्य बड़े कारोबारियों को नोटिस दिया है. इस संबंध में सिविल एसडीओ ने कारोबारियों के साथ बैठक करके उन्हें निर्देश दिया है कि वह अविलंब पार्किंग की व्यवस्था अपने अधीनस्थ क्षेत्र में करें. एक भी वाहन सड़क पर खड़ी नहीं होनी चाहिए. मुख्य सड़क को हर हाल में अतिक्रमण मुक्त रखना पड़ेगा. आवश्यक हुई तो प्रशासन संबंधित मॉल व रेस्टोरेंट को बंद करने से भी गुरेज नहीं करेगी. थाना प्रभारी ने कहा होगी कार्यवाही इस संबंध में नगर थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार महतो ने बताया कि सभी संबंधित पक्षकारों को बैठक में निर्देश दे दिया गया है. एक निश्चित समय देकर यह कहा गया है कि वह अपने क्षेत्र में पार्किंग करावे अगर उनके प्रतिष्ठान के सामने अवैध पार्किंग पाया गया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी. खोमचा वालो से भी होती है वसूली ज्ञात हो कि मॉल मालिक लाखों की कमाई किराए की वसूली से कर रहें हैं. आम जनता को कष्ट देने के लिए सरकार की जमीन पर खोमचा व ठेले वाले को लगवा कर उनसे भी प्रतिदिन की दर से उगाही करतें हैं.वहीं आम नागरिक जाम की समस्या से जूझते हैं. ऐसे प्रतिष्ठानों को पार्किंग की व्यवस्था खुद करनी है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=647441&action=edit">यह

भी पढ़ें:गोड्डा : हत्याकांड में फरार महिला अभियुक्त को भेजा गया जेल [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp