Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गोड्डा : जनसमस्याओं पर प्रशासन को अधिक गंभीर होने की जरूरत- आलमगीर

Advertisement
Advertisement

जिला कांग्रेस कार्यालय में जनसुनवाई में पहुंचे ग्रामीण विकास मंत्री व विधायक

Godda : सूबे के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि जनसमस्याओं के प्रति प्रशासन को और अधिक गंभीर होने की आवश्यकता है. सरकार बहुत सारी कल्याणकारी योजनाएं चला रही है. लेकिन क्षेत्र की जनता तक इन्हें पहुंचाने में अभी भी कुछ शिकायतें मिल रही हैं. इसे दूर करना जिला प्रशासन की जिम्ममेदारी है. मंत्री 27 सितंबर बुधवार को कांग्रेस के गोड्डा जिला कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में बोल रहे थे. जनसुनवाई में महगामा की कांग्रेस विधायक दीपिका पांडे सिंह सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित थे. आलमगीर आलम ने कहा कि सरकार गठबंधन के सभी दलों के सहयोग से बेहतर काम कर रही है. सरकार ने कई महत्वपूर्ण काम किए हैं और कई किए जाने बाकी हैं. टास्क बनाकर सारे महत्वपूर्ण कार्य किए जा रहे हैं. सड़क निर्माण के सवाल पर मंत्री ने कहा कि डीपीआर बनाने का आदेश दिया गया है. डीपीआर बनते ही दिसंबर के अंत तक सभी सड़कों का जीर्णोद्धार करवा दिया जाएगा. समय काम है, फिर भी हमलोग निरंतर इस दिशा में प्रयास कर रहे हैं. विधायक दीपिका पांडे सिंह ने कहा कि गरीबों के कल्याण के लिए शुरू योजनाओं को समय पर पूरा कराने और लोगों को उनका लाभ दिलाने के लिए सरकार प्रयासरत है, प्रशासन को भी ईमानदारी से सभी कार्यों का निष्पादन करने के लिए आगाह किया गया है. जनसुनवाई में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे, यह भी पढ़ें : बेरमो">https://lagatar.in/bermo-women-are-becoming-self-reliant-in-hemant-soren-government-baby-devi/">बेरमो

: हेमंत सोरेन सरकार में महिलाएं हो रहीं स्वावलंबी- बेबी देवी [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही