Search

 
 
 

गोड्डा : हेमंत की गिरफ्तारी के बाद प्रशासन ने बंद कराया मेला, निराश लौटे लोग

 
Godda : हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के तत्काल बाद गोड्डा जिला प्रशासन ने लॉ एंड आर्डर का हवाला देकर शहर में चल रहे मेला को बंद करवा दिया. बुधवार की रात प्रशासन के लोग आए और लाइट-बत्ती बंद कर कहा कि अपनी दुकानों को बंद कर लें, अन्यथा जबरन बंद करवा दिया जाएगा. पूरा मेला बंद करा दिया गया. इस ऐतिहासिक मेले का आयोजन पिछले 70 वर्षों से किया जा रहा है. शहर के बीचो-बीच और नगर थाना से मुश्किल से सौ मीटर की दूरी पर लगने वाले इस मेले से कानून व्यवस्था निर्वाहन करने में क्या खलल पड़ी यह तो प्रशासन ही बता सकता है, लेकिन अचानक मेला बंद कर दिए जाने से रोजी-रोटी के लिए दूरदराज से आए दुकानदारों व स्थानीय लोगों में निराशा है. इलाहाबाद, कटिहार, पूर्णिया सहित अन्य कई जगहों से आकर मेले में दुकानों को लगाने वाले दुकानदारों ने बताया कि अचानक मेला बंद कर दिए जाने से उन्हें प्रतिदिन पंद्रह से बीस हजार रुपए का घाटा उठाना पड़ रहा है. मेला ठेकेदार तो पूरी राशि वसूल लेगा, लेकिन हम गरीबों का क्या होगा. मेला बंद रहने से गुरुवार को घूमने आए सैकड़ों लोगों को निराश लौटना पड़ा. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/giridih-phuljori-chiefs-financial-power-taken-away-and-given-to-deputy-chief-tahiran-2-news-together/">

गिरिडीह : फुलजोरी मुखिया की वित्तीय शक्ति छीन उपमुखिया तहीरान को दी गई समेत 2 खबरें एक साथ
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही