Search

 
 
 

गोड्डा : चुनाव खत्म होते ही जिले में बालू की तस्करी में तेजी

 
Godda : विधानसभा चुनाव खत्म होने के साथ ही गोड्डा जिले में बालू  की तस्करी तेज हो गई है. रात के अंधेरे में यह धंधा पूरी तरह से फल फूल रहा है. चुनाव के दौरान प्रशासन की सक्रियता की वजह से बालू  तस्करों ने अपना धंधा बंद कर दिया था. चुनाव संपन्न होने के बाद जिले में एक बार बालू उठाव कार्य में तेजी आ गई है. पथरगामा प्रखंड के विभिन्न घाटों पर बालू की तस्करी धड़ल्ले से हो रही है. इस कारोबार को लेकर सरकार का रवैया पहले से ही ढुलमुल रहा है. रात के अंधेरे में सड़कों पर बालू लोड ट्रैक्टरों की आवाजाही तेज हो गई है. कोरका व सनातन घाट से बालू की तस्करी होने पर पूर्व भाजपा विधायक चोरी रोकने की दिशा में खुद पहल करते हुए सड़क पर ऐसे ट्रैक्टरों को रोक कर प्रशासन को खबर कर देते थे. चुनाव में भाजपा की हार से तस्करों में उनका डर भी समाप्त हो गया है. यह भी पढ़ें : साहिबगंज">https://lagatar.in/cbi-team-reached-sahibganj-measured-the-stone-mine-of-sanjay-jaiswal/">साहिबगंज

पहुंची सीबीआई टीम, संजय जायसवाल की पत्थर खदान की हुई मापी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही