Search

 
 
 

गोड्डा : शाम होते ही नशे के सामानों की धड़ल्ले से होती है बिक्री

 
Godda : शहर के कारगिल चौक से सदर अस्पताल जाने वाली सड़क पर पोस्ट ऑफिस की चहारदीवारी से सटे झोपड़ीनुमा दुकानों मे नशे के सामानों की धड़ल्ले से बिक्री की जा रही है. दिन में इन दुकानों में चाय, पान बीड़ी, सिगरेट समेत अन्य सामानों की बिक्री होती है और शाम होते ही नशे के सामानों की बिक्री होती है. इन सामानों के खरीदार कोई बाहर के नहीं होकर अगल बगल के नशेड़ी हैं. रास्ते में अंधेरा होने की वजह से नशेड़ियों को यह जगह मुफीद लगती है. रास्ते में बिजली पोलों पर स्ट्रीट लाइट तो है लेकिन वह महज खानापूर्ति के लिए ही है. एक भी लाइट जलती नहीं. अंधेरे में इस रास्ते से राहगीर भी सफर नहीं करते. नशेड़ी सुनसान रास्ते का भी फायदा उठाते हैं. कभी कभार पुलिस दबिश देती है. कुछ दिनों तक कारोबार बंद रहता है, फिर बिक्री शुरू हो जाती है. पूर्व में पुलिस ने छापेमारी कर गांजा जब्त की थी. पिछले एक महीने के दरम्यान आधा दर्जन से अधिक नशेड़ियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है. इसके अलावा गोड्डा सदर अस्पताल के समीप गुदड़ी मार्केट समेत कई दुकानों में भी नशे के सामानों की गुपचुप तरीके से बिक्री हो रही है. नशे के सामानों में ब्राउन शुगर की बिक्री सर्वाधिक होती है. इसकी ज्यादा कीमत होने के बावजूद नशेड़ियों का यह पसंदीदा है. इसका सेवन सबसे ज्यादा युवा करते हैं. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=613314&action=edit">यह

भी पढ़ें : गोड्डा: स्कॉर्पियो सवार तीन युवक स्वचालित पिस्टल के साथ गिरफ्तार [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही