Search

 
 
 

गोड्डा: निर्दोष युवक को गोली मारने वाला ASI गिरफ्तार

 
Ranchi/Godda : जिले के सुंदरपहाड़ी थाना क्षेत्र स्थित साकिन डंगापाड़ा में अपराधी को पकड़ने गई पुलिस ने एक निर्दोष व्यक्ति को गोली मार दी. जिससे उस व्यक्ति की मौत हो गई. व्यक्ति की पहचान हरिनारायण के रूप में हुई है. पुलिस ने आरोपी एएसआई राजनाथ यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

क्या है मामला

दरअसल, पुलिस को सूचना मिली थी कि बेनाडिक हेंब्रम लेवी वसूलने आने वाला है. सूचना के आधार पर बुधवार देर शाम सुंदरपहाड़ी थाना की पुलिस ने एक टीम गठित कर बेनाडिक हेंब्रम के घर  छापेमारी की. पुलिस को देखकर एक व्यक्ति वहां से भागने लगा. पुलिस ने उसे रूकने को कहा, लेकिन वह भागता ही रहा. उसे पकड़ने के दौरान पुलिस ने फायरिंग की. इस  गोलीबारी में बेनाडिक हेंब्रम के घर पर रह रहे हरिनारायण नाम के युवक के बांये कंधे के पास गोली लग गई. घायल अवस्था में पुलिस उसे अस्पताल ले गयी, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. इस घटना के बाद ग्रामीणों ने पुलिस पर बिना कुछ पूछे गोली चलाने का आरोप लगाया है. इधर, मेडिकल बोर्ड द्वारा मृतक का पोस्टमार्टम किया गया है. घटना की जांच के लिए एसडीपीओ जेपीएन चौधरी के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही