Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गोड्डा : विधानसभा की समिति ने अधिकारियों के साथ की बैठक

Advertisement
Advertisement
ध्यानाकर्षण समिति ने अधिकारियों से लिया विकास कार्यों का व्योरा
Godda : झारखंड विधानसभा की प्रश्न व ध्यानाकर्षण समिति ने 11 सितंबर को गोड्डा के सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ बैठक कर विभागीय कार्यों की समीक्षा की. समिति में शामिल गोड्डा विधायक अमित मंडल, कांके विधायक समरी लाल व खिजड़ी विधायक राजेश कच्छप ने जिले के अधिकारियों के साथ बैठक की. इस दौरान समिति ने विभिन्न विभागों के संबंध में सदन में उठाए गए प्रश्नों पर की गई कार्रवाई की समीक्षा की. बैठक में विधायक अमित मंडल ने जिले में क्रियान्वित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं में प्रगति की बिंदुवार समीक्षा की. इय दौरान स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, आपूर्ति, खनन, विद्युत, सामाजिक सुरक्षा, समाज कल्याण, पंचायती राज, पेयजल एवं स्वच्छता समेत अन्य विभागों के पदाधिकारियों से संचालित योजनाओं की जानकारी ली गई. बताया गया कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत जिला में कुल 191778 शौचालय निर्मित है. निर्मित शौचालयों में नजदीकी जल स्रोत के पानी का उपयोग किया जा रहा है.

समिति ने कार्यरत मानवबल और आउटसोर्सिंग कंपनी का मांगा व्योरा

बैठक के दौरान समिति ने जिला मुख्यालय, अनुमंडलों व अन्य सरकारी कार्यालयों में विभिन्न पदों पर कार्यरत मानवबल और आउटसोर्सिंग कंपनी की जिला नियोजन पदाधिकारी से जानकारी ली. समिति ने डीएमएफटी फंड से किए गए से विकास कार्यों की भी समीक्षा की. बैठक में डीडीसी स्मिता टोप्पो, एसडीओ गोड्डा जेसी विनीता केरकट्टा, जिला नजारत उप समाहर्ता नागेश्वर साव, कार्यपालक दंडाधिकारी मनोज कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी सुशील कुमार, जिला शिक्षा अधीक्षक मिथिला टुडू, डीपीआरओ अविनाश कुमार सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/giridih-people-of-india-alliance-are-beating-ajsu-workers-lambodar-mahato/">यह

भी पढ़ें:  गिरिडीह : आजसू कार्यकर्ताओं से मारपीट कर रहे इंडिया गठबंधन के लोग – लंबोदर महतो [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही