Search

 
 
 

गोड्डा : विधानसभा समिति पहुंची सदर अस्पताल, कहा- खाली पद जल्द भरें

 

डॉक्टरों की सूची प्रतिदिन डिस्प्ले बोर्ड पर अंकित करने का निर्देश

Godda : झारखंड विधानसभा की प्रश्न व ध्यानाकर्षण समिति ने 12 सितंबर को सदर अस्पताल गोड्डा का औचक निरीक्षण किया. समिति में शामिल गोड्डा विधायक अमित मंडल, कांके विधायक समरी लाल व खिजरी विधायक राजेश कच्छप ने निरीक्षण के बाद में अस्पताल के सभागार में बैठक कर विभाग के पदाधिकारियों को कई निर्देश दिए. विधायक अमित मंडल ने विशेषज्ञ डॉक्टरों की सूची तैयार करने व इमरजेंसी डॉक्टर की सूची प्रतिदिन डिस्प्ले बोर्ड पर अंकित करने का निर्देश दिया. उन्होंने अस्पताल में आने वाले रोगियों के परिवार वालों से अच्छा व्यवहार करने का भी निर्देश दिया. कहा कि पीड़ित परिवार परेशान रहते हैं उन्हें यहां अच्छा माहौल दें. विधायक राजेश कच्छप ने सिविल सर्जन से सदर अस्पताल में पदस्थापित चिकित्सकों की संख्या, नर्सों की संख्या के बारे में जानकारी ली साथ ही रिक्त पदों को जल्द भरने का निर्देश दिया.

जीवन रक्षक दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करें

विधायक श्री कच्छप ने सीएस को अस्पताल में जीवन रक्षक दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित कराने का निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी हाल में अस्पताल में इलाज कराने आए मरीजों को किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो, इसका ख्याल रखे. विधायक समरी लाल ने अस्पताल की सफाई नियमित रूप से करवाने तथा आमलोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिले इसके लिए हमेशा तत्पर रहने का निर्देश दिया. बैठक में उप विकास आयुक्त सह अपर समाहर्ता श्रीमती स्मिता टोप्पो, सिविल सर्जन डॉ अनंत कुमार झा एवं स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारी एवं कर्मीगण मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/deoghar-bridge-to-be-built-at-a-cost-of-rs-1-93-crore-minister-hafizul-laid-the-foundation-stone/">यह

भी पढ़ें: देवघर : 1.93 करोड़ की लागत से बनेगा पुल, मंत्री हफीजुल ने किया शिलान्यास [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही