Search

 
 
 

गोड्डा: बैंक में दिनदहाड़े लूट का प्रयास, फायरिंग कर 4 अपराधी फरार; सुरक्षाकर्मी घायल

चार की संख्या में हथियारबंद अपराधी बैंक में घुसे और अंदर पहुंचते ही फायरिंग शुरू कर दी. बताया जा रहा है कि बदमाशों ने दो राउंड गोली चलाई. उन्होंने बैंक में तैनात सुरक्षाकर्मी की बंदूक छीनने का प्रयास किया, जिसमें वह घायल हो गया.
 

Godda : गोड्डा जिले के महगामा स्थित Bank of India की केंचुआ चौक शाखा में सोमवार को अपराधियों ने दिनदहाड़े लूट का प्रयास किया. हालांकि बैंक प्रबंधन की सतर्कता से अपराधी अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हो सके और फायरिंग करते हुए फरार हो गए. घटना में बैंक का एक सुरक्षाकर्मी गोली लगने से घायल हो गया.

 

जानकारी के अनुसार, चार की संख्या में हथियारबंद अपराधी बैंक में घुसे और अंदर पहुंचते ही फायरिंग शुरू कर दी. बताया जा रहा है कि बदमाशों ने दो राउंड गोली चलाई. उन्होंने बैंक में तैनात सुरक्षाकर्मी की बंदूक छीनने का प्रयास किया, जिसमें वह घायल हो गया. घायल सुरक्षाकर्मी को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है. उसकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है.


बैंक मैनेजर ने बताया कि गोली चलने की आवाज सुनते ही उन्होंने तुरंत अलर्ट बेल बजाई और लॉकर को सुरक्षित कर बंद कर दिया. इसी कारण अपराधी लॉकर तक नहीं पहुंच सके और लूट की वारदात को अंजाम देने में विफल रहे. स्थिति बिगड़ती देख चारों आरोपी मौके से फरार हो गए.

 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है. आसपास के इलाकों की घेराबंदी कर दी गई है तथा सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. पुलिस का कहना है कि अपराधियों की पहचान कर जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही