Search

गोड्डा : बलबड्‌डा थानेदार ने 4 साल की बच्ची को जिंदा जलने से बचाया

जलते घर में घुसकर बच्ची को निकाल लाये थानेदार, अपनी गाड़ी लेकर पहुंचे अस्पताल

Godda : गोड्डा के बलबड्‌डा थानेदार राहुल कुमार चौबे ने मानवता और साहस का परिचय देते हुये एक बच्ची को जिंदा जलने से बचाया है. दरअसल बलबड्‌डा थाना क्षेत्र के गडांडा पंचायत के सोनागुझी गांव में रहनेवाली चांदनी देवी, पति-स्व. गोपाल मिश्रा के घर में आग लग गयी. आग लगने की सूचना ग्रामीणों ने बलबड्डा थाना और फायर बिग्रेड को दी. सूचना मिलते ही बलबड्डा थानेदार राहुल कुमार चौबे फायर बिग्रेड को सूचना देते हुये उक्त गांव में पहुंचे. ग्रामीणों के सहयोग से घर के अंदर फंसी चांदनी देवी और उनकी भांजी को निकाला. दोनों आग से झुलसकर जख्मी हो गये थे. दोनों को एंबुलेंस के सहयोग से महगामा सदर अस्पताल भेजा. इसी दौरान ग्रामीणों ने बताया कि एक 4-5 साल की बच्ची घर के अंदर फंसी है. घर जल रहा था और घर में गैस सिलेंडर होने के कारण डर से कोई नजदीक नहीं जा रहा था. ग्रामीणों के सहयोग से आग को बुझाने का प्रयास किया जा रहा था. इसी दौरान जलते घर से एक बचची के रोने की आवाज आयी. नजदीक जाकर देखा तो बच्ची एक जलती हुई चौकी के नीचे बेहोशी की हालत में पड़ी थी. थानेदार राहुल चौबे ने साहस और मानवता का परिचय दिया. वह जलते घर के अंदर घुसे और बच्ची को निकालकर ले आये. तुरंत अपने वाहन से लेकर उसे महागामा अस्पताल पहुंचे. यहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को सदर अस्पताल, गोड्‌डा रेफर कर दिया गया. जहां इलाज के दौरान गंभीर रूप से झुलसी चांदनी देवी ने दम तोड़ दिया. वहीं बाकी दोनों घायलों को बेहतर इलाज के लिए बोकारो रेफर कर दिया गया. वहां से पुनः बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया गया. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/success-for-ranchi-police-three-arrested-with-looted-jewellery-brown-sugar-and-ganja/">रांची

पुलिस को सफलताः लूट के जेवरात, ब्राउन शुगर और गांजा के साथ तीन गिरफ्तार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp