Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गोड्डा : बैंक चोरी की घटना का हुआ खुलासा, दो आरोपी गिरफ़्तार

Advertisement
Advertisement
28 जून को हुई थी घटना, चोरी का सामान बरामद
Godda : भारतीय स्टेट बैंक की बक्सरा शाखा में चार दिन पूर्व हुई चोरी की घटना का खुलासा करते हुए गोड्डा पुलिस ने दो आरोपी को भी गिरफ्तार किया है. पुलिस ने घटना में शामिल बक्सरा गांव निवासी राजकुमार यादव और सचिन यादव को गिरफ़्तार कर जेल भेज दिया है. एसडीपीओ आनंद मोहन सिंह ने शनिवार एक जुलाई को पत्रकारों को इसकी जानकारी दी. घटना बीते 28 जून की है एसबीआई की बक्सरा शाखा से ताला तोड़कर तीन मॉनिटर कीबोर्ड सहित अन्य सामान की चोरी कर ली गई थी. शाखा प्रबंधक मुकेश कुमार के लिखित बयान पर अज्ञात चोर के खिलाफ कांड संख्या 116/23 दर्ज़ किया गया था. जिसके बाद पुलिस इंस्पेक्टर रामाकांत तिवारी के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने जांच शुरू किया. गुप्त सूचना के आधार पर घटना के तीन दिनों के अंदर ही चोरी गए तीनों कंप्यूटर कीबोर्ड सहित बैंक के अन्य सामान को बरामद कर लिया गया. पुलिस ने गिरफ़्तार राजकुमार यादव और सचिन यादव की निशआनदेही पर घटना में इस्तेमाल खंती को भी बरामद कर लिया है. टीम में इंस्पेक्टर रामाकांत तिवारी के अलावा पुलिस अवर निरीक्षक अशोक कुमार, गजेश कुमार, मुकेश कुमार उपाध्याय, चमारी यादव सहित अन्य शामिल थे. यह">https://lagatar.in/godda-the-main-accused-in-the-murder-of-basantarai-college-principal-naziruddin-arrested-from-delhi/">यह

भी पढ़ें : गोड्डा : बसंतराय कॉलेज के प्राचार्य नजीरुद्दीन की हत्या का मुख्य आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही