Search

 
 
 

गोड्डा : अज्ञात वाहन की चपेट में आने से भारत फाइनेंस कर्मी की मौत

 
Godda/Pathargama : भारत फाइनेंस में कार्यरत युवक की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई. घटना शनिवार अहले सुबह पथरगामा थाना क्षेत्र के रजौन बिसाहा पथ पर घटी. सुबह जब ग्रामीण घरों से बाहर निकले तो देखा सड़क पर एक व्यक्ति की खून से लथपथ लाश पड़ी है. ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पथरगामा थाना को दी. घटना की खबर पर पथरगामा थाना प्रभारी अभिनव आनंद पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गोड्डा भेज दिया. घटना के बाद बहुत देर तक मृत युवक की पहचान नहीं हो पाई थी. काफी देर बाद मृतक की पहचान सुमन कुमार पिता विजय साह के रूप में हुई. बताया गया कि सुबह करीब पांच बजे युवक अपने एक रिश्तेदार के घर से वापस गोड्डा की ओर लौट रहा था. इसी क्रम में रजौन बिसाहा पथ पर अज्ञात वाहन ने युवक को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई. घटना में युवक का सिर बुरी तरह से कुचल गया था. मृतक भारत फाइनेंस में रिकवरी एजेंट के रूप में कार्य करता था. वह मूलतः पालोजोरी देवघर का रहने वाला था. थाना प्रभारी के अनुसार प्रथम दृष्टया यह मामला सड़क दुर्घटना का ही प्रतीत होता है. आगे पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का खुलासा हो सकेगा. पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी है. इसे भी पढ़ें :  जमीन">https://lagatar.in/land-scam-case-ed-attached-8-5-acres-of-land-located-in-bariatu/">जमीन

घोटाला मामला : बरियातू स्थित 8.5 एकड़ जमीन को ईडी ने किया अटैच
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही