Search

 
 
 

गोड्डा : टैंकर के धक्के से घायल बाइक सवार की मौत

 
Godda : महागामा थाना क्षेत्र के जियाजोरी के समीप टैंकर के धक्के से बाइक बाइक सवार किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया. अस्पताल में इलाज के दौरान 19 सितंबर को उसकी मौत हो गई. 17 वर्षीय संजय कुमार लोहार अपनी बाइक से ललमटिया की ओर जा रहा था. तभी सामने से आ रहे तेल टैंकर ने उसे टक्कर मार दी. जख्मी हालत में संजय लोहार को महगामा अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उसे गोड्डा सदर अस्पताल भेज दिया. वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. पिता शिव कुमार लोहार (ईसीएल कर्मी) ने बताया कि संजय दुर्गा मंदिर जाने की बात कह कर घर से निकाला था, लेकिन वापस लौटकर घर नहीं आया. ज्ञात हो कि संजय कुमार लोहार हाल ही में जमानत पर जेल से छूटा था. उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज था. यह भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-bike-riding-youth-dies-after-being-hit-by-car-one-injured/">गिरिडीह

: कार के धक्के से बाइक सवार युवक की मौत, एक घायल [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही