Search

 
 
 

गोड्डा : कार की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत, 2 साथी घायल

 
Godda : गोड्डा जिले के देवडांड थाना क्षेत्र के चोरबाद गांव के समीप कार व बाइक की आमने-सामने हुई टक्कर में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी गंभीर रूप घायल हो गए. घटना सोमवार की रात करीब नौ बजे की है. खरकचिया गांव निवासी तीन युवक असलम अंसारी, फिरोज अंसारी व यासीन अंसारी बाइक से अगिया मोड़ से अपने घर लौट रहे थे. रास्ते में चोरबाद के आगे मोड़ पर सामने से आ रही तेज रफ्तार इनोवा कार ने बाइक को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और तीनो युवक दूर फेंका गए. कार चालक गाड़ी लेकर भाग निकला. आसपास के ग्रामीणों ने घायल तीनों युवकों को तत्काल सदर अस्पताल गोड्डा पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान फिरोज अंसारी की मौत हो गई. बाद में दूसरे घायल असलम अंसारी की गंभीर स्थिति देख डॉक्टरों ने उसे भागलपुर रेफर कर दिया. जबकि तीसरे युवक यासीन अंसारी का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. देवडांड थाना पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी खोज में जुट गई है. यह भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/plane-crashes-in-jamshedpur-search-for-pilot-continues/">जमशेदपुर

में विमान हुआ दुर्घटनाग्रस्त,पायलट की तलाश जारी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही