Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गोड्डा : बाइक चोर गिरोह का हुआ खुलासा, चार मोटरसाइकिल के साथ पांच गिरफ़्तार

Godda : गोड्डा नगर पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए चोरी की चार मोटरसाइकिल के साथ गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ़्तार किय़ा है. नगर थाना प्रभारी उपेंद्र महतो ने गुरुवार 13 अप्रैल को इसकी जानकारी देते हुए बताया कि गुरुवार की दोपहर नहर चौक पर मोटरसाइकिल जांच की जा रही थी. इसी दौरान एक बाइक पर सवार तीन युवक अचानक पुलिस की टीम को देखकर गाड़ी को मोड़कर भागने लगे. मौके पर खड़े पुलिस जवानों ने पीछा करते हुए बाइक सवार तीनों युवकों को दबोच लिया. तीनो युवकों की पहचान कुंदन गुप्ता उर्फ रॉकी पिता गोपाल गुप्ता निवासी महमूदाबाद बाबरगंज भागलपुर, मोनू कुमार उर्फ मुकेश मंडल पिता निरंजन मंडल निवासी इशाकचक भागलपुर और शायन मंडल उर्फ नागर मंडल पिता रंजीत मंडल सरौनी बाजार गोड्डा के रूप में की गई. [caption id="attachment_607684" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/BI8KE-300x168.jpg"

alt="" width="300" height="168" /> अपराधियों के पास से बरामद चोरी की मोटरसाइकिल[/caption] पूछताछ में युवकों ने बताया कि वे लोग चोरी की बाइक से घूम रहे है. बाइक चोरी करने के बाद उसे गोड्डा में ही विभिन्न लोगों के घरों में छिपा देते हैं. कुछ दिन बाद उसे बेच दिया जाता है.उनकी निशानदेही पर छापेमारी में दो और युवक रंजीत रमानी पिता मनोज रमानी गंगटा मोहल्ला गोड्डा और नयन कुमार पिता धर्मेंद्र साह वर्तमान निवास चित्रगुप्त कॉलोनी गोड्डा को पकड़ा गया, जिनके पास से तीन मोटरसाइकिल भी बरामद किया गया. सभी गाड़ी चोरी की है. घटना को लेकर नगर थाना कांड संख्या 103/23 दर्ज करते हुए सभी पांचों आरोपियों को जेल भेज दिया गया. यह">https://lagatar.in/godda-forest-department-raid-in-illegal-sawmill-operator-absconding/">यह

भी पढ़ें : गोड्डा : अवैध आरा मिल में वन विभाग की छापेमारी, संचालक फरार [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही