Search

 
 
 

गोड्डा : भाजपा प्रत्याशी निशिकांत दुबे ने महगामा के गांवों में चलाया जनसंपर्क अभियान

 
Godda : गोड्डा लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी निशिकांत दुबे ने सोमवार को महगामा विधानसभा क्षेत्र के दर्जनों गांवों जनसंपर्क अभियान चलाया. जनता से सीधा संवाद किया. कहा कि देश के विकास के लिए भाजपा को वोट देकर पीएम नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत करें. आपने मुझे तीन टर्म सांसद बनानकर दिल्ली भेजा. मैंने भी आपकी सेवा में कोई कसर नहीं रहे इसका भरपूर प्रयास किया है. झारखंड में सबसे अधिक गोड्डा क्षेत्र में विकास योजनाओं पर राशि खर्च हुई है. यह प्रधानमंत्री मोदी की सोच का नतीजा है. रेलवे, एम्स, एयरपोर्ट, फोरलेन गंगा का शुद्ध पीने का पानी घर-घर पहुंच रहा है. इस दौरान उन्होंने भांजपुर, श्रीमतपुर, चोचक, सामुकित्ता, दिग्घी, रामकौल, विश्वासखानी, काला डुमरिया, नरोत्तमपुर, परसा, पडरिया, बरदबाड़ा आदि गांवों का दौरा किया. मौके पर महगामा के पूर्व विधायक अशोक भगत, जिलाध्यक्ष संजीव मिश्रा, मुरारी चौबे, कृष्ण कन्हैया, अजय साह, शेषाद्रि दुबे, प्रीतम गाडिया, दिनेश सिंह, प्रमोद साह, अशोक सिंह, सुभाषचंद यादव आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही