Search

 
 
 

गोड्डा : भाजपा गरीब विरोधी, वह राज्य का विकास नहीं कर सकती-हेमंत

 

सीएम ने किया 185 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास-उद्घाटन, जरूरतमंदों को बांटी सामग्री

Lalmatiya (Godda) : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि भाजपा गरीब विरोधी है. वह राज्य का विकास नहीं कर सकती. सीएम रविवार को गोड्डा जिले के बोआरीजोर प्रखंड अंतर्गत राजाभिट्ठा के डोमन स्टेडियम में आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे. इस मौके पर उन्होंने 185 करोड़ की योजनाओं का ऑनलाइन शिलान्यास व उद्घाटन किया. उन्होंने कहा कि महागठबंधन की सरकार में राज्य में तेजी से विकास के काम हो रहे हैं. सरकान ने महिलाओं को मंईयां योजना के तहत प्रतिमाह 1000 रुपए की सम्मान राशि दे रही है. वहीं, 50 वर्ष से ऊपर की महिलाओं को पेंशन का लाभ दिया जा रहा है. लाखों गरीबों को अबुआ आवास मुहैया कराया जा रहा है. वहीं, दूसरी ओर भाजपा पूंजीपतियों की पार्टी है. वह बड़े व्यावसाइयों को मदद पहुंचती है, लेकिन गरीब-गुरुबा का उसे तनिक भी ध्यान नहीं है. भाजपा भाई को भाई से लड़ाने का काम करती है. वह शुरू से ही जाति-धर्म की राजनीतिक करती रही है. समारोह में रोजगार सृजन योजना के तहत बीस लाभार्थियों के बीच बीस चार पहिया वाहन का वितरण किया गया. उन्हें बेलोरो, स्कॉर्पियो व ट्रैक्टर दिया गया. इससे पहले झामुमो की महिला कार्यकर्ताओं ने सीएम का स्वागत कर आदिवासी परंपरा के अनुसार किया. समरोह में राज्य सरकार के कई मंत्री व विधायक मौजूद थे. झामुमो के क्षेत्रीय अध्यक्ष तालाबाबू हांसदा, अली हुसेन अंसारी, सांसद प्रतिनिधि सुबल मंडल, मानस दत्ता, जर्मन बासकी, अरविंद मरांडी, इंद्रजीत पंडित, मंटू पंडित ने मुख्यमंत्री को बुके देकर स्वागत किया. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-contract-worker-burnt-to-death-in-goff-family-gets-rs-20-lakh-compensation/">धनबाद

: गोफ में झुलसे ठेकाकर्मी की मौत, परिवार को मिला 20 लाख रुपए मुआवजा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही