Search

 
 
 

गोड्डा : राज्यपाल से भाजपा नेता ने की कानून की पढ़ाई शुरु कराने की मांग

 
राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन, गोड्डा आगमन का जताया आभार
Godda : गोड्डा कॉलेज में अतिरिक्त सुविधा बहाल करने व अन्य कई विषयों की पढ़ाई जल्द आरंभ करवाने की मांग को लेकर भाजपा नेता राजेश झा ने 24 जून शनिवार को सर्किट हाउस ने राज्यपाल सी०पी० राधाकृष्णन से मिलकर ज्ञापन सौंपा है. भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष राजेश झा ने बताया कि वर्षो पुराने अंगीभूत गोड्डा कॉलेज को अब तक वह मुकम्मल सुविधाएं नहीं मिल पाई है. इस विषय पर राज्यपाल सीपी राधाकृष्ण से मिलकर एक ज्ञापन सौंपा है. जिसमें मांग की गई है कि इसी सत्र से गोड्डा कॉलेज में कानून की पढ़ाई के साथ-साथ कॉमर्स की पढ़ाई भी आरंभ की जाए. मांग की गई है कि कॉलेज को समुचित संसाधन उपलब्ध करवाया जाए. कॉलेज की चारदीवारी निर्माण, अत्याधुनिक कॉमन रूम व स्टेडियम की सुविधा दिलाने की मांग को रखा गया है. राज्यपाल से अनुरोध किया गया है कि वह इस आशय का आदेश इसी सत्र में विश्वविद्यालय को दें ताकि इस सुदूरवर्ती आदिवासी बहुल क्षेत्र में छात्रों को लाभ मिल सके. इस मौके पर भाजपा के अन्य नेता भी मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=678771&action=edit">यह

भी पढ़ें: गोड्डा : बहन की शादी में शामिल होने आए भाई की सड़क दुर्घटना में मौत [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही