Search

 
 
 

गोड्डा : बोरियो विधानसभा सीट से भाजपा के लोबिन हेंब्रम ने किया नामांकन

 
Lalmatiya (Godda) : बोरियो विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी के रूप में लोबिन हेंब्रम ने शुक्रवार को नामांकन दाखिल किया. लोबिन हेंब्रम ललमटिया से अपने समर्थकों के साथ साहिबगंज पहुंचे और समाहरणालय पहुंचकर नामांकन पत्र दाखिल किया. इसके बाद साहिबगंज कृषि भवन के समीप जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार में लूट का बोलबाला है. पूरा सरकारी त्रत लूट-खसोट में शामिल है. लंबी लड़ाई के बाद काफी मुश्किल से झारखंड अलग राज्य बना, लेकिन जल, जंगल और जमीन बचाने की बात कहने वाले ही आज इसके दुश्मन बन गए हैँ. झारखंडियों को उनका हक दिलाने की लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है. इसी सोच के तहत मैंने झारखंड के खतियान को मुद्दा बनाया था. लेकिन हेमंत सोरेन सरकार ने इस दिशा में कुछ नहीं किया. इस अवसर पर राजमहल के भाजपा प्रत्याशी अनंत ओझा, अनीता सोरेन, बोआरीजोर भाजपा मंडल अध्यक्ष बमभोली पांडेय, प्रबोध सोरेन, खबीर अंसारी, रोबिन तुरी, विक्रांत भारती, अमर हेंब्रम, इस्लाम अंसारी, शेखावत अंसारी आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-bike-riding-youth-dies-after-being-hit-by-car-in-rajganj/">धनबाद

: राजगंज में कार के धक्के से बाइक सवार युवक की मौत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही