Search

गोड्डा : गरीबों के राशन की हुई कालाबाजारी, एमओ निलंबित

दो डीलर के खिलाफ थाना में मामला दर्ज कराने का आदेश

Godda : चावल वितरण में अनियमितता बरते जाने की शिकायत पर उपायुक्त जिशान कमर ने पौडेयाहाट प्रखंड के आपूर्ति पदाधिकारी को निलंबित कर दिया है. इसके साथ ही राशन वितरण में घोटाला के आरोपित दो डीलरों के खिलाफ पौडेयाहाट थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाने के आदेश दिए गया हैं. मामला प्रखंड के परगोडीह पंचायत का है. बताया जाता है कि 14 सितंबर को दो दर्जन से अधिक आदिवासियों ने उपायुक्त से मिलकर डीलर के खिलाफ शिकायत की थी. ग्रामीणों का आरोप था कि दो महिला मंडल जिसे चावल वितरण करना था, वे दो महीने से चावल का वितरण नहीं कर रहे हैं. पूछने पर कहते हैं कि चावल आया ही नहीं है. इससे गरीबों के समक्ष भूखमरी की समस्या आ गई है.

उपायुक्त ने तीन स्तर पर कराई जांच

उपायुक्त ने तत्काल इस मामले की जांच करने का आदेश जिला आपूर्ति पदाधिकारी, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी व प्रखंड विकास पदाधिकारी को दिया. जांच में खुलासा हुआ कि डीलर अनाज को कालाबाजारी में बेच दिया है. इस मामले में डीलर की संलिप्तता के साथ ही प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी की भी लापरवाही सामने आई. मामले पर तत्काल कार्रवाई करते हुए उपायुक्त ने आरोपी प्रखंड पर आपूर्ति पदाधिकारी राजकिरण जायसवाल को निलंबित कर इनका ट्रांसफर दूसरे प्रखंड ठाकुरगंगटी कर दिया है. इसके साथ ही दो डीलरों के लाइसेंस को रद्द कर उनके खिलाफ थाना में मामला दर्ज करवाने का आदेश दिया है. उपायुक्त के इस आदेश के बाद अनाज की कालाबाजारी करने वालों में हड़कंप है. यह">https://lagatar.in/those-who-grabbed-government-land-in-godda-district-shifted-abroad-munshi-is-looking-after-the-work/">यह

भी पढ़ें: गोड्डा जिले में सरकारी जमीन हड़पने वाले विदेश शिफ्ट हुए, मुंशी देख रहा काम [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//