Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गोड्डा : विश्व रेडक्रॉस दिवस पर रक्तदान शिविर आयोजित

Godda : विश्व रेड क्रॉस दिवस के अवसर पर रेड क्रॉस सोसाइटी गोड्डा इकाई ने सदर अस्पताल के ब्लड बैंक परिसर में 8 मई को रक्तदान शिविर का आयोजन किया. शिविर में आरआरबी जवानों, मीडिया कर्मियों, अडाणी कंपनी के कर्मचारियों, समाहारणालय कर्मियों समेत अन्य लोगों ने भी रक्तदान किया. शिविर में रेडक्रास सोसायटी की उपाध्यक्ष सह अनुमंडल पदाधिकारी गोड्डा विनीता करकट्टा उपस्थित थीं. मौके पर एसडीओ ने कहा कि सभी स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान करना चाहिए. रक्तदान किसी की जान बचाई जा सकती है. रक्तदान करना एक जिम्मेवार नागरिक होने की भी पहचान है. शिविर की शुरुआत से पूर्व एसडीओ की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रत्येक महीने की आठ तारीख को रक्तदान शिविर लगाने का निर्णय लिया गया. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=628411&action=edit">यह

भी पढ़ें : महगामा : आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ़्तार [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही