Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गोड्डा : दोनों युवकों के शव दूसरे दिन नहर से निकाले गए

Advertisement
Advertisement

नहर में मरी भैस को निकालने के दौरान डूबे थे दोनों युवक

Godda : बसंतराय प्रखंड अंतर्गत ग्राम जमनीकोला में 23 सितंबर को नहर में डूबने दो युवकों का शव 24 सितंबर को बरामद कर लिया गया. मालूम हो कि दो दिनों से हो रही लगातार बारिश से गांव के सीकरी नहर में पानी लबालब भर गया है. इसी नहर में एक मृत मवेशी बहते हुए आकर फंस गया. उसे आगे धकेलने के चक्कर में पंजाबी राय, पिता बैजू राय नहर में गिर पड़ा और डूबने लगा. उसे बचाने उसका मित्र मुन्ना राय पिता सुरेश राय भी पानी में उतरा, मगर तेज बहाव के कारण दोनों नहर में डूब गए. घटना की जानकारी गांव वालों को मिली तो दोनों की तलाश की जाने लगी. लेकिन रात हो जाने के कारण कोई सफलता नहीं मिली. रविवार की सुबह फिर से पुलिस प्रशासन व ग्रामीणों की मदद से नहर में तलाश कर दोनों युवकों के शव को पानी से बाहर निकाला गया. घटना के बाद गांव में मातम है. परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. यह">https://lagatar.in/bokaro-setting-mechanic-dies-after-balcony-of-house-collapses-during-construction/">यह

भी पढ़ें:  बोकारो : निर्माण के दौरान घर का छज्जा गिरने से सेंटरिंग मिस्त्री की मौत [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही