Search

गोड्डा : ओड़िशा रेल दुर्घटना में मृत दो लोगों का शव गोड्डा पहुंचा

Godda : बालासोर रेल दुर्घटना में मृत दो लोगों का शव 05 जून को गोड्डा पहुंचा. मालूम हो कि ओडिशा रेल दुर्घटना में गोड्डा के दो मजदूरों की मौत हो गई थी, जबकि चार मजदूर घायल हुए थे. मरने वालों में महागामा थाना अंतर्गत ग्राम परसा के बच्चू मिस्त्री व मेहरमा थाना अंतर्गत ग्राम गौरीचक के मो शमशाद के रूप में हुई है. बच्चू मिस्त्री अपने पीछे पांच बच्चों व पत्नी को छोड़ गया है. सदर अस्पताल में शव के पहुंचते ही परिजनों के क्रंदन से माहौल गमगीन हो गया. मृतक बच्चू मिस्त्री घटना के दिन कोरोमंडल एक्सप्रेस से तमिलनाडु काम करने वापस जा रहा था. वह अपने परिवार का कमाऊ सदस्य था. इधर हादसे में घायल चार लोगों को भी बालासोर से गोड्डा लाया गया है. प्रशासन के सहयोग से इन सभी की अस्पताल में जांच करायी गयी. घायलों का हाल जानने विधायक अमित मंडल व एसडीपीओ आनंद मोहन सिंह भी पहुंचे और हरसंभव मदद का आश्वासन दिया.   [caption id="attachment_659184" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/WhatsApp-Image-2023-06-05-at-6.28.47-PM-300x153.jpeg"

alt="" width="300" height="153" /> लाया गया शव[/caption] घायल मजदूर ने बतायी आपबीती ग्राम मोरडीह निवासी घायल मजदूर राजीव पंडित ने बताया कि वे लोग पांच आदमी एक साथ ट्रेन में बैठे बात कर रहें थे कि अचानक जोर की आवाज हुई. हमलोगों ने आपस में कहा कि लगता है गाड़ी पटरी से उतर गई है. इतनी ही देर में दुबारा झटका के साथ बोगी पलट गई और लाइट चली गई. बोगी में अंधेरा छा गया एक दूसरे के ऊपर लोग दब गए और चीख-पुकार मच गई. कुछ देर बाद हमलोग किसी प्रकार बोगी से बाहर निकले. मौके पर पहुंचे वहां के ग्रामीणों ने घायलों को अस्पताल  पहुंचाया. बाद में जिला प्रशासन ने सभी घायलों व शव को उनके घरों तक पहुंचाने की व्यवस्था की. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=659024&action=edit">यह

भी पढ़ें:गोड्डा : रुई गोदाम में लगी आग, पांच लाख से अधिक का नुकसान [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp