Search

 
 
 

गोड्डा : दो बाइक की आमने-सामने टक्कर में दोनों सवारों की मौत

 
Godda : दो बाइक की आमने सामने हुई टक्कर में दोनों सवार युवकों की मौत हो गई. घटना गोड्डा जिले के सुंदरपहाड़ी थाना क्षेत्र के बांसजोरी गांव की है. बीते शनिवार की देर शाम सुकेश महतो और नीतीश कुमार अपनी-अपनी बाइक पर सवार होकर जा रहे थे. इसी क्रम में बांसजोरी गांव के समीप मोड़ पर दोनों बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक युवक सुकेश महतो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक नीतीश कुमार को घायल अवस्था में सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया. इलाज के क्रम में उसकी भी मौत हो गई. दोनों युवक पथरगामा थाना क्षेत्र के केरवार गांव के निवासी थे. पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया. दोनों परिवारों में मातम पसर गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था. यह भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/ram-bharosa-ramlila-in-jharkhand-pradesh-congress-there-is-no-coordination-among-the-leaders/">झारखंड

प्रदेश कांग्रेस में राम भरोसे रामलीला… नेताओं में आपसी तालमेल ही नहीं
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही