Search

 
 
 

गोड्डा : बहन की शादी में शामिल होने आए भाई की सड़क दुर्घटना में मौत

 
Godda : पथरगामा प्रखंड अंतर्गत लखनपहाड़ी पंचायत के बिरसैनी गांव में सड़क हादसे ने शादी की खुशियों को मौत के मातम में तब्दील कर दिया. बहन के हाथ पीले होने से तीन दिन पहले भाई की अरथी सज गई. बिरसैनी गांव के कन्हाई कुंवर की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई. बाइक के दीवार से टकरा जाने की वजह से यह हादसा हुआ. जानकारी के अनुसार कन्हाई कुंवर अपने घर वीरसैनी से घाट कुराबा की ओर जा रहा था. इसी दौरान पंझरहार गांव के समीप बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने घर के दीवार से जा टकराई. टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई. ग्रामीणों की मदद से उसे पथरगामा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषइत कर दिया. ग्रामीणों के अनुसार मृतक बाहर रहकर मजदूरी का काम करता था और शनिवार सुबह ही अपने घर पहुंचा था.  मृतक के बहन की शादी 27 जून को होनी है. जिसको लेकर ही कन्हाई कुंवर अपने घर पहुंचा था. मृतक अपने पीछे दो छोटे-छोटे बच्चे और पत्नी को छोड़ गया है. घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है. घटना की जानकारी के बाद पथरगामा थाना प्रभारी कश्यप गौतम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. यह">https://lagatar.in/godda-by-sedating-a-female-advocate-criminals-took-away-jewelry-worth-lakhs/">यह

भी पढ़ें : गोड्डा : महिला अधिवक्ता को बेहोश कर लाखों के जेवरात ले उड़े अपराधी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही