Search

 
 
 

गोड्डा : पथरगामा में अवैध निर्माणों पर चला बुलडोजर, कई मकान ध्वस्त

 

सीओ ने कार्यकाल के अंतिम दिन चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान

Godda : पथरगामा प्रखंड के टेंगर गांव में प्रशासन ने 14 सितंबर को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया. इस दौरान सरकारी जमीन का अतिक्रमण कर बनाए गए कई अवैध मकानो को बुलडोर से तोड़ दिया गया. अभियान का नेतृत्व अंचलाधिकारी संतोष बैठा कर रहे थे. ज्ञात हो कि प्रशासन ने अतिक्रमणकारियों को कई बार नोटिस भेजकर अतिक्रमण हटाने का आदेश दिया था. लेकिन दबंग अतिक्रमणकारियों पर इसका असर नहीं हुआ. अंत में जबरन अतिक्रमण हटाना पड़ा. उल्लेखनीय है कि सीओ संतोष बैठा का दूसरी जगह स्थानांतरण हो गया है. ग्रुरुवार को पथरगामा में बतौर सीओ उनके कार्यकाल का अंतिम दिन था. अतिक्रमण हटाने के बाद देर शाम उन्होंने नए सीओ को चार्ज सौंप दिया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही