Search

 
 
 

गोड्डा : पहाड़िया महिला के घर में घुसकर मवेशियों को जबरन खोल ले गए दबंग

 
Godda : गोड्डा जिले में पहाड़िया जनजाति की महिला के घर में बंधे आधा दर्जन से अधिक मवेशियों को दबंगों द्वारा खोल कर ले जाने का मामला घटना सामने आया है. घटना बोआरीजोर प्रखंड के मालिगोड़ा गांव की है. ग्राम प्रधान कोरंगा मैसा पहाड़िया की पत्नी देवी पहाड़िन ने बताया कि उसका पति कमाने के लिए उत्तर प्रदेश गया हुआ है. वह घर पर अकेले अपने बच्चों के साथ रहकर मवेशी पालकर गुजारा करती है. देवी पहाड़िन ने बोआरीजोर थाना में दिए अपने आवेदन में कहा है कि बगल के गांव मोती पहाड़ के उमेद अंसारी अपने 10-12 साथियों के साथ आया और उसे गंदी-गंदी गालियां देने लगा. विरोध करने पर जाति सूचक गाली दी. जाते समय घर में बंधीं सात गायों को जबरन खोलकर लेते गए. घटना की सूचना पति को देने के बाद वे लोग उसे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं. देवी पहाड़िन ने आशंका जताई है कि उसके और परिवार के साथ कभी भी अनहोनी हो सकती है. इस घटना के बाद से पहाड़िया परिवार में खौफ है. समाज के लोगों ने थानेदार से सुरक्षा की मांग की है. थाना प्रभारी विजय कुमार केरकेट्टा ने बताया कि महिला के आवेदन के आधार पर कांड संख्या 30/2024 दर्ज कर लिया गया है. पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है. जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा. उन्होंने पहाड़िया महिला को न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया है. यह भी पढ़ें : साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-increase-night-patrolling-to-stop-incidents-of-theft-sp/">साहिबगंज

: चोरी की घटनाएं रोकने रात्रि गश्ती बढ़ाएं- एसपी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही