Search

 
 
 

गोड्डा : महिला अधिवक्ता को बेहोश कर लाखों के जेवरात ले उड़े अपराधी

 
Godda :  दिनदहाड़े बाइक सवार होकर आए दो युवकों ने लूट की ऐसी घटना को अंजाम दिया है, जिससे घर में अकेली रहने वाली महिलाएं भयभीत हैं. मामला बाबू पाड़ा मोहल्ले का है. यहां कचहरी के ठीक सटे हुए वार्ड नंबर बारह मुलर्स टैंक रोड निवासी महिला अधिवक्ता वर्षा घोष कोर्ट से पैदल अपने घर आ रही थी. महिला के घर में प्रवेश करते ही ठीक पीछे से बाइक सवार दो युवक आए और घर में घुस गए. महिला के पूछने पर युवकों ने अपने को होम केयर का प्रतिनिधि बताते हुए परिचय दिया . बातचीत के क्रम में ही एक युवक ने पाउडर जैसा कुछ छिड़काव कर दिया. जिससे महिला अर्ध बेहोशी की हालत में चली गई. इस बीच अपराधी युवक महिला अधिवक्ता के हाथ में पहने हुए सोने के दो कंगन व गले से सोने का हार निकाल कर रफूचक्कर हो गए. महिला अधिवक्ता ने बताया कि उसने बेहोशी की हालत में चिल्लाने का प्रयास किया मगर पूरी आवाज नहीं निकल पा रही थी. लूटे गए जेवरात की कीमत करीब ढाई लाख रुपये बताया जाता है. लूट की इस नई तरकीब से लोगों में भय व्याप्त है. घटना की सूचना पर नगर थाना की पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=677939&action=edit">यह

भी पढ़ें: गोड्डा : हाइवा की चपेट में आने से साइकिल सवार युवक की मौत [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही