Search

 
 
 

गोड्डा : सर्वजन पेंशन का लाभ देने को सभी प्रखंडों में 20 से लगेगा शिविर- प्रदीप यादव

 
Godda : कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव ने कहा कि राज्य सरकार ने 50 वर्ष या उससे अधिक उम्र के सभी जरूरतमंदों को सर्वजन पेंशन योजना का लाभ देने का निर्णय लिया है. उन्होंने योग्य लोगों से योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन करने की अपील की है. प्रदीप यादव रविवार को अपने आवासीय कार्यालय में मीडिया से बात कर रहे थे. कहा कि सर्वजन पेंशन योजना सभी वर्गों के लिए है. इसमें किसी तरह का आरक्षण नहीं है. सभी लोगों को इसका लाभ मिलना है. जो लोग योजना  का लाभ लेना चाहते हैं उन्हें अपने प्रखंड में जाकर आवेदन देना होगा. इसके लिए गोड्डा जिले के सभी प्रखंडों में 20 से 22 फरवरी तक तीन दिवसीय कैंप लगेगा. प्रदीप यादव ने कहा कि पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को साजिश के तहत भले ही जेल में बंद कर दिया गया हो लेकिन उनके द्वारा शुरू किए गए विकास कार्यक्रम चलते रहेंगे. हेमंत सोरेन जल्द ही जेल से बाहर आएंगे, इसके बाद राज्य का विकास और तीव्र गति से आगे बढ़ेगा. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-pickup-vehicle-loaded-with-cattle-seized-in-maithon-three-smugglers-arrested/">धनबाद

: मैथन में मवेशी लदा पिकअप वाहन जब्त, तीन तस्कर गिरफ्तार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही