Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गोड्डा : फर्जीवाड़ा के आरोप में रेनबो चिल्ड्रेन नर्सिंग होम के खिलाफ मामला दर्ज़

Advertisement
Advertisement
Godda : फर्ज़ी जन्म प्रमाण पत्र दिखाकर आयुष्मान योजना के पैसे के बंदरबांट का खेल उज़ागर हुआ है. ऐसी ही गड़बड़ी का आरोप गोड्डा के रेनबो चिल्ड्रेन नर्सिंग होम पर लगा है. जिसके बाद रविवार 25 जून को अस्पताल के ख़िलाफ़ मामला दर्ज़ किया गया.

                       क्या है पूरा मामला

ताजा विवाद फर्जी तरीके से बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र बनाने से जुड़ा हुआ है. पथरगामा के मांछीटाड गांव निवासी अब्बास अंसारी के बच्चे के जन्म की इंट्री सीएचसी पथरगामा में दर्ज़ है. इसके बावजूद दोबारा रेनबो चिल्ड्रेन नर्सिंग होम में जन्म दिखाकर इलाज़ की रकम की निकासी कर ली गई. जिला से सबकुछ पास भी कर दिया गया.

झारखंड स्टेट आरोग्य संस्थान की जांच में हुआ खुलासा

मामले का खुलासा झारखंड स्टेट आरोग्य संस्थान रांची की जांच से हुआ. आरंभिक जांच में तथ्य मिलने के बाद मामले की कमिटी बनाकर जांच कराई गई. जांच में इस बात का खुलासा हुआ कि नर्सिंग होम वालों ने फर्जी तरीके से कागजात बनाकर इसका लाभ लिया है. इसके बाद विभागीय कार्रवाई शुरू की गई. पूछताछ में नर्सिंग होम के संचालक डॉक्टर नावेद ने टीम को बताया कि उनके द्वारा यह भूल नहीं की गई है. बल्कि आयुष्मान मित्र के द्वारा दिए गए सूचना के आधार पर यह कागजात बन कर तैयार हुआ था. जवाब संतोषजनक नहीं पाए जाने के बाद वरीय अधिकारियों ने सिविल सर्जन को फर्जीवाड़े को लेकर केस दर्ज कराने का आदेश दिया. सिविल सर्जन कार्यालय से जारी किए गए विभागीय पत्र के आधार पर नगर थाना में रेनबो चिल्ड्रन नर्सिंग होम गोड्डा के प्रबंधन के खिलाफ कांड संख्या 156/23 दर्ज कर लिया गया है. यह">https://lagatar.in/godda-bjp-leader-demands-governor-to-start-studying-law/">यह

भी पढ़ें : गोड्डा : राज्यपाल से भाजपा नेता ने की कानून की पढ़ाई शुरु कराने की मांग [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही