Search

गोड्डा : विधायक प्रदीप यादव के पीए के खिलाफ चलेगा मुकदमा

आयकर विभाग की छापेमारी से जुड़ा है मामला
Godda : पौडेयाहाट के कांग्रेसी विधायक प्रदीप यादव के पीए (निजी सचिव) देवेंद्र पंडित के खिलाफ मुकदमा चलाने की अनुमति कोटे ने दे दी है. मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अर्जुन शाह ने पुलिस की ओर से सौंपे गए आरोपपत्र पर संज्ञान लेते हुए यह आदेश दिया है. मामला आयकर विभाग की छापेमारी से जुड़ा हुआ है. मालूम हो कि पिछले वर्ष नवंबर महीने में विधायक प्रदीप यादव व उनके पीए देवेंद्र पंडित के आवास पर आयकर विभाग की टीम ने छापेमारी की थी. आरोप है कि जब आयकर विभाग की टीम छापेमारी करने पहुंची तो विधायक के पीए देवेंद्र पंडित ने चाभी से भरा बैग लेकर मौके से फरार हो गए थे, ताकि आयकर अधिकारी अलमीरा की जांच नहीं कर सके. इस घटना की लिखित शिकायत आयकर अधिकारी राजेश चौधरी ने नगर थाना में देकर गोड्डा नगर थाना कांड संख्या 299/ 22 दर्ज करायी थी. मामले में देवेंद्र पंडित को आरोपी बनाया गया था. मामला दर्ज होने के बाद देवेंद्र पंडित ने कोर्ट में आत्मसमर्पण कर जमानत ले ली थी। इसी मामले में पुलिस ने अनुसंधान के पश्चात देवेंद्र पंडित के खिलाफ आरोप पत्र समर्पित कर दिया है. सीजेएम ने केस में देवेंद्र पंडित के खिलाफ मुकदमा चलाने की अनुमति दे दी है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=671998&action=edit">यह

भी पढ़ें: गोड्डा : गोदाम में सो रहे व्यापारी की संदेहास्पद परिस्थिति में मौत [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//